Top News
Next Story
NewsPoint

Amroha News : योजनाओं का लाभ लेने को किया जागरूक

Send Push

Jagruk Youth News, 8 october 2024-Amroha News ,  अमरोहा।  मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस-5 के अंतर्गत जनपद स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य की लाभार्थी बालिकाओं, वृद्वावस्था पेंशन/राष्ट्रीय परिवारिक योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय के लाभार्थी, ग्रामीण आजीविका मिशन/सखी बैंक, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री के  उज्जवला योजना, पी0एम0 सम्मान निधि, विश्कर्मा योजना, आवास योजना, अभ्युदय योजना के संवाद हेतु कार्यक्रम कलेक्टेªट सभागार में आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में सभी योजनाओं के सम्बन्धित बच्चों और महिलाओं ने अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया, जिसका समाधान करते हुए उपजिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग की ओर से दी जा रही समस्त सेवाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए कहा। 


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के सम्बन्ध में तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने एवं अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।


 इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डूडा विभाग, एवं आयुष्मान विभाग एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।

Written By Rohit Kumar journalist

यह भी पढ़ें- 
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now